Sonali Phogat Biography in Hindi | सोनाली फोगाट जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Sonali Phogat Biography in Hindi | सोनाली फोगाट जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | सुदेश सिंह ढाका [1]Amar Ujala |
अन्य नाम | सोनाली सिंह (शादी के बाद) [2]Amar Ujala |
उपनाम | देसा |
व्यवसाय | अभिनेत्री और राजनेत्री |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5' 5” |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | भूरा |
राजनीतिक करियर | |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ![]() |
राजनीतिक यात्रा | • सोनाली फोगाट ने वर्ष 2008 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था। • भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष • वर्ष 2019 में सोनाली फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से 29,471 मतों के अंतर से हार गईं थीं। |
फिल्म करियर | |
डेब्यू | हरियाणवी फिल्म: "छोरियां छोरों से कम नहीं होती" (2019) ![]() टीवी सीरियल: "एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा" (2016) ![]() |
पुरस्कार/उपलब्धियां | सोनाली फोगाट को वर्ष 2019 में हरियाणवी फिल्म "छोरियां छोरों से कम नहीं होती" के लिए "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था। ![]() सोनाली फोगाट को वर्ष 2019 में टिकटोक स्टार के लिए "जनता टीवी जेमा पुरस्कार" से नवाजा गया था। ![]() |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 21 सितंबर 1979 (शुक्रवार) |
जन्मस्थान | भुथन गांव, फतेहाबाद, हरियाणा, भारत |
मृत्यु तिथि | 22 अगस्त 2022 (सोमवार) |
मृत्यु स्थल | गोवा |
आयु (मृत्यु के समय) | 42 वर्ष |
मौत का कारण | दिल का दौरा नोट: 25 अगस्त 2022 को उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि उनके शरीर पर कई छोटी-छोटी चोटें थीं। [3]Amar Ujala |
राशि | कन्या (Virgo) |
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ | ![]() |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | हिसार, हरियाणा |
स्कूल/विद्यालय | बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा |
शैक्षिक योग्यता | कला में स्नातक |
धर्म | हिन्दू |
जाति | जाट [4]DNA |
शौक/अभिरुचि | संगीत सुनना और नृत्य करना |
विवाद | 5 जून 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक अधिकारी को अपनी चप्पल से मारती हुई नजर आ रही थी। घटना तब की है जब वह किसान की शिकायतों की सूची लेकर कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य सुल्तान सिंह के पास गई। [5]NDTV |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति (मृत्यु के समय) | विधवा |
परिवार | |
पति | संजय फोगट (राजनेता, 2016 में मृत्यु) ![]() |
बच्चे | बेटी- यशोधरा फोगाट ![]() |
माता/पिता | पिता- महाबीर सिंह ढाका माता- संतोष ढाका ![]() |
भाई/बहन | भाई- वतन ढाका ![]() बहन- 2 • रूकेश उर्फ रेमन ढाका (बड़ी) • रिंकू ढाका ![]() |
धन संपत्ति संबंधित विवरण | |
संपत्ति [6]MyNeta | चल संपत्ति नगद: 12.50 लाख रुपये बैंक में जमा राशि: 5,11 लाख रुपये आभूषण: 19,25 लाख रुपये अचल संपत्ति कृषि भूमि: 2.15 करोड़ रुपये |
कुल संपत्ति | 2.74 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार) [7]MyNeta |
सोनाली फोगाट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
सोनाली फोगट एक भारतीय अभिनेत्री और राजनेत्री थीं। जिनकी मृत्यु 22 अगस्त 2022 को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से हो गया।
उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में की थी जब वह दूरदर्शन पर एक हरियाणवी शो में एक एंकर के रूप में दिखाई दी थीं।
वर्ष 2016 में उनके पति संजय फोगट की हिसार स्थित उनके फार्महाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
उनके पिता एक साधारण किसान हैं और उनकी चार संतान थीं। जिसमें से सोनाली फोगाट की मृत्यु हो गई। इनमें सबसे बड़ी रूकेश उर्फ रेमन, उनसे छोटी सुदेश उर्फ सोनाली, और रिंकू तथा वतन ढाका हैं। उनकी सभी संतानें शादीशुदा हैं। इनमें से सोनाली व रूकेश उर्फ रेमन का विवाह एक ही परिवार में हुआ था।
वर्ष 2019 में वह वेब सीरीज़- “द स्टोरी ऑफ़ बदमाशगढ़” में दिखाई दी थीं।
सोनाली फोगाट अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2019 की हरियाणवी फिल्म “छोरियां छोरों से कम नहीं होती” से की थी।
वह इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक और फेसबुक जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती थीं और आए-दिन भिन्न-भिन्न तरह की वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।
वर्ष 2019 में वह एक हरियाणवी गीत- “बन्दूक अली जाटनी” में दिखाई दी थीं।
वह भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा, नई दिल्ली और चंडीगढ़ में अनुसूचित जनजाति विंग की प्रभारी थीं।
सोनाली फोगाट झारखंड और मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में बीजेपी के लिए काम किया करती थीं।
वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें आदमपुर से 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था लेकिन वह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गई थी।
8 अक्टूबर 2019 को हिसार के आदमपुर के बालासमंद गांव में एक रैली के दौरान उनके भाषण के लिए उनकी भारी आलोचना हुई। अपनी रैली के अंत में, उन्होंने लोगों से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने के लिए कहा और कहा कि जो लोग जाप नहीं कर रहे हैं वह पाकिस्तान से होने चाहिए। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग थी।
5 जून 2020 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह एक अधिकारी को अपनी चप्पलों से मारती नजर आ रही थीं।
मौत से पहले सोनाली फोगाट ने सोमवार शाम करीब सवा सात बजे मां संतोष ढाका के साथ बातचीत की थी। फोन पर मां-बेटी के बीच तकरीबन 10 मिनट तक घरेलू बातें हुई थी। सोनाली ने मां से कहा कि मैं 25 को हिसार आऊंगी फिर नया घर बनाने की तैयारी करेंगे।
उसी दौरान सोनाली फोगाट ने अपनी मां से पूछा की फोन किस लिए किया था, मां ने कहा कि बेटी पुराने घर को तोड़कर नया बनाना है। इसलिए तेरे छोटे भाई ने नक्शा तैयार करवाया है। इसके बारे में बताना था। सोनाली फोगाट ने मां से कहा कि एक सप्ताह रुक जाओ, मैं आकर आधुनिक तरीके से नक्शा बनवा कर दूंगी, तभी पुराना घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू करना। मां ने सोनाली से कहा कि बेटी अब आराम से सो जाओ, सुबह फोन करूंगी। मगर, सुबह सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत हो जाने की सूचना ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोटों की पुष्टि होने के बाद, उनके परिवार के सदस्यों ने संदेह जताया कि उनकी हत्या से पहले उनके साथ बलात्कार किया गया था। उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, सोनाली को उनके दो सहायकों द्वारा जहर देने और उनकी हत्या करने से पहले बलात्कार किया गया था।
सोनाली फोगाट के शव को भाजपा के झंडे में लपेटा गया था। उनकी बेटी यशोधरा फोगाट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
गोवा पुलिस ने अब तक इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें- सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के मुताबिक ड्रग पेडलर ने सुखविंदर को होटल में MDMA दिया था और सुखविंदर ने ड्रग्स को टॉयलेट में छिपाया था। [8]Aaj Tak
सोनाली फोगाट को अपने खाली समय में घुड़सवारी करना बहुत पसंद था।
!
Narendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी जीवन परिचयNarendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी जीवन परिचय
!
Manohar Lal Khattar Biography in Hindi | मनोहर लाल खट्टर जीवन परिचयManohar Lal Khattar Biography in Hindi | मनोहर लाल खट्टर जीवन परिचय
!
Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचयPushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय
!
Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi | अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचयAtal Bihari Vajpayee Biography in Hindi | अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय
!
L. K. Advani Biography in Hindi | लालकृष्ण आडवाणी जीवन परिचयL. K. Advani Biography in Hindi | लालकृष्ण आडवाणी जीवन परिचय
!
Sushma Swaraj Biography in Hindi | सुषमा स्वराज जीवन परिचयSushma Swaraj Biography in Hindi | सुषमा स्वराज जीवन परिचय
!
Amit Shah Biography in Hindi | अमित शाह जीवन परिचयAmit Shah Biography in Hindi | अमित शाह जीवन परिचय
!
Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi | जगदीप धनखड़ जीवन परिचयJagdeep Dhankhar Biography in Hindi | जगदीप धनखड़ जीवन परिचय
!
Droupadi Murmu Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचयDroupadi Murmu Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय
!
Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ जीवन परिचयYogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय
सन्दर्भ[+]
| | | | --- | --- |सन्दर्भ | ↑1, ↑2 | Amar Ujala | | ↑3 | Amar Ujala | | ↑4 | DNA | | ↑5 | NDTV | | ↑6, ↑7 | MyNeta | | ↑8 | Aaj Tak |
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.