Shefali Jariwala Biography in Hindi | शेफाली जरीवाला जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Shefali Jariwala Biography in Hindi | शेफाली जरीवाला जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
अन्य नाम | शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) |
व्यवसाय | अभिनेत्री और मॉडल |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5' 5" |
आँखों का रंग | हल्का भूरा |
बालों का रंग | काला |
करियर | |
डेब्यू | • संगीत वीडियो: "कांटा लगा" (2002) ![]() • फिल्म: "मुझसे शादी करोगी" (2004) ![]() • टीवी (प्रतियोगी): "बूगी वूगी" (2008) ![]() |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 15 दिसंबर 1982 (बुधवार) |
आयु (2021 के अनुसार) | 39 वर्ष |
जन्मस्थान | अहमदाबाद, गुजरात, भारत |
राशि | धनु (Sagittarius) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | अहमदाबाद, गुजरात |
स्कूल/विद्यालय | जमनाबाई नरसी स्कूल, गुजरात |
कॉलेज/विश्वविद्यलय | सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आणंद, गुजरात |
शौक्षिक योग्यता | सूचान प्रौद्योगिकी में स्नातक |
आहार | मांशाहारी ![]() |
शौक/अभिरुचि | नृत्य करना, तैराकी करना, और यात्रा करना |
टैटू | • शेफाली जरीवाला ने अपने पीठ पर पंखों वाला दिल बनवाया है। ![]() • उन्होंने अपने बायें हाथ पर पक्षियों का झुंड बनवाया है। ![]() |
विवाद | उन्होंने एक बार मुंबई पुलिस स्टेशन में अपने पूर्व पति के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
बॉयफ्रेंड | • हरमीत सिंह (संगीत-निर्देशक) ![]() • सिद्धार्थ शुक्ला (अभिनेता) ![]() • पराग त्यागी (अभिनेता) |
विवाह तिथि | 12 अगस्त 2014 (मंगलवार) |
परिवार | |
पति | • पहले पति- हरमीत सिंह (संगीत-निर्देशक) ![]() • दूसरे पति- पराग त्यागी (अभिनेता, वर्तमान) ![]() |
माता/पिता | पिता- सतीश जरीवाला माता- सुनीता जरीवाला (एसबीआई कर्मचारी) ![]() |
भाई/बहन | बहन- शिवानी जरीवाला ![]() |
पसंदीदा चीजें | |
व्यंजन | इतालवी |
अभिनेता | शाहरुख खान , रणवीर सिंह , और जॉन अब्राहम |
अभिनेत्री | माधुरी दीक्षित |
सिंगर | सुनिधि चौहान और राघव सच्चरी |
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण | |
कार संग्रह | मर्सिडीज बेंज कार ![]() |
शेफाली जरीवाला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
शेफाली जरीवाला एक प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2002 के डीजे डॉल गाने “कांटा लगा” से हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू किया, जो बहुत प्रसिद्ध गाना है।
शेफाली जरीवाला का जन्म और पालन-पोषण गुजरात के अहमदाबाद के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
इसके आलावा उन्हें कई संगीत वीडियो में देखा गया जिनमें- कभी आर कभी पार रीमिक्स (2002) और माल भारी आहे – डीजे हॉट रीमिक्स (2004) शामिल है।
उन्होंने वर्ष 2004 की बॉलीवुड फिल्म “मुझसे शादी करोगी” में एक कैमियो किया था।
!वह हरमीत सिंह (मीट ब्रदर्स) के साथ रिश्ते में थी और वर्ष 2005 में उन्होंने हरमीत सिंह से शादी कर ली। उनकी शादी ज्यादा सालों तक नहीं चल पाई और वर्ष 2009 में दोनों का तलाक हो गया। एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि हरमीत बहुत गाली-गलौज करता था और शादी के इतने सालों तक उनके साथ मारपीट करता था। उन्होंने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है और कहा-
जब आपके साथ ऐसा होता है तो आपको लगता है कि दुनिया खत्म हो गई है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण फैसला होता है। आपको लगता है, अब आगे क्या होगा। जब मेरी शादी हुई और मेरा तलाक हुआ तब मैं एक जवान लड़की थी। यह मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था लेकिन लोगों ने मुझे समझा और मेरे फैसले का सम्मान किया। इनमें मेरे माता-पिता, दोस्त और कई लोग शामिल हैं।”
वर्ष 2006 में वह मीट ब्रोस के संगीत वीडियो ‘प्यार हमें किस मोड पे ले आया’ में दिखाई दीं।
इसके बाद वह वर्ष 2011 में कन्नड़ फिल्म “हुदुगरु” में दिखाई दीं।
शेफाली जरीवाला अभिनेता हिंदुस्तानी भाऊ को अपना भाई मानती हैं और हर साल उन्हें राखी बंधती हैं।
12 अगस्त 2014 को उन्होंने अपने लंबे समय के प्रेमी और टीवी अभिनेता ‘पराग त्यागी’ से शादी कर ली।
शेफाली और पराग ने 2012 में नच बलिए 5 और 2015 में नच बलिए 7 में एक साथ भाग लिया था।
वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी बहन के साथ दुबई में एक पेशेवर प्रशिक्षण और कोचिंग कंपनी WYN शुरू की।
वर्ष 2018 में वह हिंदी वेब श्रृंखला ‘बेबी कम ना’ में अभिनेता चंकी पांडे , श्रेयस तलपड़े, मानसी स्कॉट और कीकू शारदा के साथ दिखाई दी।
वर्ष 2019 में वह तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत और कृष्णा अभिषेक के साथ एक और वेब श्रृंखला ‘बू सबकी फटेगी’ में दिखाई दीं।
शेफाली जरीवाला को वर्ष 2019 के टीवी रियल्टी शो “बिग बॉस सीजन 13” में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में चुना गया था।
एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कांटा लगा के लिए INR 7000 का भुगतान किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह कॉलेज में पढ़ रही थी जब उनसे इस गाने की पेशकश की गई थी। उसी साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने पिता को गाने की अनुमति देने के लिए राजी करना पड़ा था क्योंकि वह गाने के लिए अपनी सहमति देने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा-
मैं तब कॉलेज में थी और मैं शिक्षाविदों के परिवार से आता हूं, इसलिए मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। लेकिन मैं इसे करना चाहती थी क्योंकि मुझे इसके लिए भुगतान मिल रहा था। मैंने उस गाने से 7,000 रुपये कमाए और मैं खुद को टीवी पर देखना चाहती थी। मेरे पिता इसके बिल्कुल खिलाफ थे। पहले मैंने अपनी माँ को विश्वास में लिया और फिर हम दोनों ने अपने पिता को मना लिया और वह गाना इतना हिट हुआ कि मेरे लिए यह एक परीकथा की तरह था। इस गाने ने मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी।”
शेफाली जरीवाला को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है जिसका नाम उन्होंने पग रखा है उसे वह अपने बेटे से भी ज्यादा प्यार करती हैं।
शेफाली जरीवाला को कई पार्टियों में मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा जा चूका है।
!
Parul Gulati Biography in Hindi | पारुल गुलाटी जीवन परिचयParul Gulati Biography in Hindi | पारुल गुलाटी जीवन परिचय
!
Hema Malini Biography in Hindi | हेमा मालिनी जीवन परिचयHema Malini Biography in Hindi | हेमा मालिनी जीवन परिचय
!
Sharmila Tagore Biography in Hindi | शर्मिला टैगोर जीवन परिचयSharmila Tagore Biography in Hindi | शर्मिला टैगोर जीवन परिचय
!
Tisca Chopra Biography in Hindi | टिस्का चोपड़ा जीवन परिचयTisca Chopra Biography in Hindi | टिस्का चोपड़ा जीवन परिचय
!
Top 10 Highest Paid Bollywood Actress in Hindi | बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियांTop 10 Highest Paid Bollywood Actress in Hindi | बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियां
!
Mayanti Langer Biography in Hindi | मयंती लेंगर जीवन परिचयMayanti Langer Biography in Hindi | मयंती लेंगर जीवन परिचय
!
Tanishka Kapoor Biography in Hindi | तनिष्का कपूर जीवन परिचयTanishka Kapoor Biography in Hindi | तनिष्का कपूर जीवन परिचय
!
Mahi Gill Biography in Hindi | माही गिल जीवन परिचयMahi Gill Biography in Hindi | माही गिल जीवन परिचय
!
Rekha Biography in Hindi | रेखा (अभिनेत्री) जीवन परिचयRekha Biography in Hindi | रेखा (अभिनेत्री) जीवन परिचय
!
Madhuri Dixit Biography in Hindi | माधुरी दीक्षित जीवन परिचयMadhuri Dixit Biography in Hindi | माधुरी दीक्षित जीवन परिचय
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.