shatrughan Sinha Biography in Hindi | शत्रुघ्न सिन्हा जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
shatrughan Sinha Biography in Hindi | शत्रुघ्न सिन्हा जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा |
उपनाम | शत्रु, शॉट गन |
व्यवसाय | अभिनेता, राजनीतिज्ञ |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई | से० मी०- 183 मी०- 1.83 फीट इन्च- 6’ 0” |
वजन/भार (लगभग) | 86 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 42 इंच -कमर: 34 इंच -Biceps: 13 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 9 दिसंबर 1945 |
आयु (2016 के अनुसार) | 71 वर्ष |
जन्मस्थान | पटना, बिहार, ब्रिटिश भारत |
राशि | धनु |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
हस्ताक्षर | ![]() |
गृहनगर | पटना, बिहार |
स्कूल/विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | पटना विज्ञान कॉलेज फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे |
शैक्षिक योग्यता | अभिनय में कोर्स |
डेब्यू | फिल्म : साजन (1969) ![]() राजनीति : वर्ष 1991 में, शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा में शामिल होते ही अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की। |
पुरस्कार / उपलब्धियां | • 1973 में फिल्म 'तन्हाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। • 2003 में, स्टारडस्ट पत्रिका द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया। • 2007 में, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया। • 2011 में, लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ज़ी सिने पुरस्कार से नवाजा गया। • 2014 में, भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें आइफा अवार्ड्स (IIFA) से सम्मानित किया गया। |
राजनीतिक यात्रा | • वर्ष 1992 में, नई दिल्ली उप-चुनाव में अपने प्रिय मित्र व अभिनेता "राजेश खन्ना" के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा 25000 मतों के अंतर से हार गए थे। • प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री बने। उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (जनवरी 2003-मई 2004) और पोत परिवहन विभाग (अगस्त 2004) का प्रभार संभाला। • मई 2006 में, भाजपा संस्कृति और कला विभाग के प्रमुख नियुक्त किए गए। • 2009 में, भारतीय आम चुनाव बिहार की पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्होंने अभिनेता शेखर सुमन को कुल 312642 मतो से पराजित किया। • 2014 में, भारतीय आम चुनावों में पुनः पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र सीट पर विजय प्राप्त की। |
परिवार | पिता - भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा माता- श्यामा देवी सिन्हा भाई - राम, लक्ष्मण, भरत (ज्येष्ठ) बहन- ज्ञात नहीं ![]() |
धर्म | हिन्दू |
पता | 104, ग्रीन स्टार अपार्टमेंट, रिज़वी कॉम्प्लेक्स, शेर्ली राजन रोड, पाली हिल, मुंबई 400050 |
शौक/अभिरुचि | संगीत सुनना, योग का अभ्यास करना |
विवाद | . समय - समय पर शत्रुघ्न सिन्हा विवादास्पद बयानों से सुर्ख़ियों में रहें। उनके बयानों से अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा में आपसी मतभेद पाए गए। अमिताभ के द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म सेट पर कई बार चेतावनी दी गई। परंतु शत्रुघ्न द्वारा विवादास्पद बयानों का दौर चलता रहा। अपनी आत्मकथा "Anything But Khamosh" में उन्होंने अमिताभ के साथ अपने कटु अनुभवों को साझा किया है। . वर्ष 2013 में, यश चोपड़ा की प्रतिमा के अनावरण के दौरान, शत्रुघ्न ने अपने भाषण में रानी मुखर्जी पर एक टिप्पणी की। जिसकी मीडिया में काफी आलोचना हुई। |
पसंदीदा चीजें | |
पसंदीदा अभिनेता | राज कपूर |
पसंदीदा अभिनेत्री | नरगिस |
पसंदीदा गाना | फिल्म 'बूनियाद' (1972) "पुकारो मुझे फिर पुकारो" |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह तिथि | 3 जून 1973 |
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले | रेखा, अभिनेत्री ![]() रीना रॉय, अभिनेत्री (विवाहेतर) ![]() |
पत्नी | पूनम सिन्हा (अभिनेत्री, पूर्व मिस यंग इंडिया) ![]() |
विवाह तिथि | 9 जुलाई 1980 |
बच्चे | पुत्र : लव सिन्हा (अभिनेता), कुश सिन्हा बेटी : सोनाक्षी सिन्हा (अभिनेत्री) |
धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
संपत्ति (2014 के अनुसार) | 131 करोड़ (भारतीय रुपए) |
शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
क्या शत्रुघ्न सिन्हा धूम्रपान करते हैं ? हाँ
क्या शत्रुघ्न सिन्हा शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं
बिहार के पटना क्षेत्र से शत्रुघ्न सिन्हा एक मात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं।
अपने बचपन के दिनों में वह चालीस मशहूर हस्तियों की आवाज निकालने में माहिर थे। इसके आलावा शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता राजकपूर को अपना आदर्श मानते हैं।
उनके पिता की इच्छा थी कि उनके दो बेटे डॉक्टर और दो बेटे वैज्ञानिक बनें। उनके भाईयों ने अपने पिता की आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए डॉक्टर और वैज्ञानिक बने। परन्तु शत्रुघ्न ऐसे नहीं थे वह सब से अलग थे उन्हें तो एक अभिनेता बनना था। अपनी सभी बाधाओं को पार करते हुए, उन्होंने फिल्म और प्रौद्योगिकी संस्थान (एफटीआईआई) में प्रवेश पाया।
एक दिन की बात है कि सिन्हा के आदर्श अभिनेता राजकपूर एफटीआईआई का दौरा करने आये हुए थे। सौभाग्यवश, सिन्हा और उनके मित्रों को अभिनेता राजकुमार का आर के नामक स्टूडियो में जाने का निमंत्रण मिला। आर के स्टूडियो पहुंचने पर उन्होंने सिन्हा और उनके मित्रों को सिगरेट की पेशकश की परन्तु सिन्हा ने उनके इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वरिष्ठ कलाकार से सिगरेट स्वीकार करना अनैतिकता का परिचय है। सिन्हा ने इस दृश्य को अलग ही अंदाज में भुनाया। सिन्हा को पता नहीं था कि सिगरेट की राख मेज़ पर रखी ऐशट्रे में डालते हैं जोकि फलनुमा आकार की थी, इससे वह असमंजसता में आ गए। उन्होंने सिगरेट की राख को अपनी जेब में डाल लिया जिससे उनकी जेब में छेद हो गया।
फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में सिन्हा ने अभिनेता देव आनंद के साथ कार्य किया। जिसमें सिन्हा ने एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी की भूमिका अदा की थी। फिल्म प्रेम पुजारी उनकी डेब्यू फिल्म थी परंतु कुछ कारणवश वह फिल्म नहीं बन पाई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1969 में फिल्म (साजन) से शुरुआत की।
सिन्हा अपनी पत्नी (पूनम) से एक ट्रेन में मिले थे। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि चलती ट्रेन में वह रोने लगी मैंने पूनम को रोते देखा और कहा “इतनी सुन्दर लड़की को रोना शोभा नहीं देता।”
धीरे – धीरे दोनों दोस्त बन गए और शादी करने वाले थे। परंतु पूनम के परिवार को सिन्हा पसंद नहीं थे। पूनम की माँ ने विवाह करने से मना कर दिया और कहने लगी उनकी बेटी का रंग कितना गोरा है और उसका रंग कितना काला मेरी बेटी की तो जिंदगी नष्ट हो जाएगी।
वर्ष 1976 में, फिल्म ‘कालीचरण’ में उनकी भूमिका काफी क्रोधपूर्ण थी। इस भूमिका से फिल्म कालीचरण को बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इसके चलते शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘कालीचरण’ फिल्म के यूनिट सदस्यों को फिल्म के प्रदर्शन से चौबीस घंटे पहले बोनस में एक माह का पारितोषिक दिया।
शत्रुघ्न सिन्हा एक अभिनेता के साथ – साथ 90 के दशक में एक सक्रिय राजनितज्ञ बन गए।
यह माना जाता है कि ‘शॉटगन’ सिन्हा और दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना बहुत करीबी दोस्त थे। वर्ष 1992 के उप-चुनावों में राजेश खन्ना के हाथों बड़ी हार चखने के बाद, ये दोनों दुश्मन बन गए।
भोजपुरी टीवी उद्योग के उन्हें ‘बिग बी’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि वह लोकप्रिय खेल शो – कौन बनेगा करोड़पति के भोजपुरी संस्करण की मेजबानी करते हैं। इसके अतिरिक्त, वह स्टार वन के लोकप्रिय हास्य कार्यक्रम “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4” में एक जज की भूमिका अदा कर रहे हैं।
वर्ष 1975 में, फिल्म शोले में जय के किरदार के लिए पहले शत्रुघ्न को ही पसंद किया गया था।
सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम ने ‘शॉटगन फिल्म’ नाम से एक प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया।
!
Jalebi Baba (Baba Amarpuri) Biography in Hindi | जलेबी बाबा (बाबा अमरपुरी) जीवन परिचयJalebi Baba (Baba Amarpuri) Biography in Hindi | जलेबी बाबा (बाबा अमरपुरी) जीवन परिचय
!
Bal Thackeray Biography in Hindi | बाल ठाकरे जीवन परिचयBal Thackeray Biography in Hindi | बाल ठाकरे जीवन परिचय
!
Atul Sriva (Actor) Biography in hindi | अतुल श्रीवा (अभिनेता) जीवन परिचयAtul Sriva (Actor) Biography in hindi | अतुल श्रीवा (अभिनेता) जीवन परिचय
!
Tisca Chopra Biography in Hindi | टिस्का चोपड़ा जीवन परिचयTisca Chopra Biography in Hindi | टिस्का चोपड़ा जीवन परिचय
!
Virat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनीVirat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनी
!
Indu Sonali Biography in Hindi | इंदु सोनाली जीवन परिचयIndu Sonali Biography in Hindi | इंदु सोनाली जीवन परिचय
!
Hrithik Roshan Biography in Hindi | ऋतिक रोशन जीवन परिचयHrithik Roshan Biography in Hindi | ऋतिक रोशन जीवन परिचय
!
Anjali Raghav Biography in Hindi | अंजलि राघव जीवन परिचयAnjali Raghav Biography in Hindi | अंजलि राघव जीवन परिचय
!
Anand Mahindra Biography in Hindi | आनंद महिंद्रा जीवन परिचयAnand Mahindra Biography in Hindi | आनंद महिंद्रा जीवन परिचय
!
Anupam Kher Biography in Hindi | अनुपम खेर जीवन परिचयAnupam Kher Biography in Hindi | अनुपम खेर जीवन परिचय
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.