Sanjay Dutt Biography in Hindi | संजय दत्त जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Sanjay Dutt Biography in Hindi | संजय दत्त जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | संजय बलराज दत्त |
उपनाम | संजू बाबा |
व्यवसाय | अभिनेता |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई | से० मी०- 183 मी०- 1.83 फीट इन्च- 6’ |
वजन/भार (लगभग) | 84 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 44 इंच -कमर: 36 इंच -Biceps: 16 इंच |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 29 जुलाई 1959 |
आयु (2017 के अनुसार) | 58 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राशि | सिंह |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
हस्ताक्षर | ![]() |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल/विद्यालय | द लॉरेंस स्कूल, सनावर (कसौली के पास, हिमाचल प्रदेश) |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | ज्ञात नहीं |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
डेब्यू | फिल्म (अभिनेता) : बाल अभिनेता- रेश्मा और शेरा (1972 की हिंदी फिल्म) ![]() प्रमुख अभिनेता - रॉकी (1981 की हिंदी फिल्म) ![]() टीवी डेब्यू : 2011 में बिग बॉस सीजन 5 (सलमान खान के साथ सह-मेजबान) ![]() |
परिवार | पिता - स्वर्गीय सुनील दत्त (अभिनेता) माता- स्वर्गीय नर्गिस दत्त (अभिनेत्री) ![]() भाई- ज्ञात नहीं बहन- प्रिया दत्त (राजनीतिज्ञ), नम्रता दत्त (दोनों छोटी बहनें) ![]() |
धर्म | हिन्दू |
पता | 58 श्रीमती नरगिस दत्त रोड, पाली हिल, बांद्रा, मुंबई 400050 |
शौक/अभिरुचि | गिटार बजाना, फ़ोटोग्राफ़ी करना, खाना बनाना, कसरत करना, घुड़सवारी करना |
विवाद | • वर्ष 1982 में, उन्हें अवैध ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और इस अपराध के लिए पाँच साल क़ैद की सजा सुनाई गई थी। • वर्ष 1993 में, संजय दत्त को TADA (Terrorist and Disruptive Activities Act) अधिनियम के अंतर्गत मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दौरान अवैध हथियारों (AK-56) को रखने के लिए गिरफ़्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें 1995 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। लेकिन, दिसंबर 1995 में उन्हें फिर से गिरफ़्तार कर लिया गया। अप्रैल 1997 में, संजय दत्त को फिर से ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। ![]() • वर्ष 2006-07 में, संजय दत्त ने पुणे की आर्थर रोड जेल में 7 महीने बिताए। • 31 जुलाई 2007 को, टाडा अदालत ने संजय दत्त को मुंबई बम धमाकों के संबंध में दोषी करार दिया। उन्हें अवैध हथियार रखने के लिए 6 वर्ष की सख्त सजा सुनाई गई और उन्हें यरवदा जेल ले जाया गया। 20 अगस्त 2007 को, उन्हें ज़मानत मिल गई और 22 अक्टूबर 2007 को वापस उन्हें जेल जाना पड़ा। 27 नवंबर 2007 को सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया। • 21 मार्च 2013 को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने टाडा के फैसले को बरकरार रखते हुए, उनकी सजा को 6 साल से 5 साल कर दिया और संजय दत्त को आत्मसमर्पण के लिए एक महीने का समय दिया। |
पसंदीदा चीजें | |
पसंदीदा भोजन | तंदूरी चिकन |
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना |
पसंदीदा अभिनेत्री | शर्मीला टैगोर, नरगिस |
पसंदीदा किताब | A Stone for Danny Fisher by Harold Robbins ![]() |
पसंदीदा खेल | क्रिकेट |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामलें | टीना मुनीम, अभिनेत्री (1981-1983) ![]() रिचा शर्मा, अभिनेत्री (1987-1996) माधुरी दीक्षित, अभिनेत्री (1990-1993) ![]() |
पत्नी | रिचा शर्मा, अभिनेत्री (विवाह 1987, तलाक 1996) ![]() रीया पिल्लई, मॉडल (विवाह 1998, तलाक 2005) ![]() मान्यता दत्त, अभिनेत्री (2008-वर्तमान) ![]() |
विवाह तिथि | 7 फरवरी 2008 (मान्यता के साथ) |
बच्चे | बेटी - इक्रा दत्त बेटा - शाहरण दत्त ![]() त्रिशाला दत्त ![]() |
धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
कार संग्रह | रेड फेरारी 599 जीटीबी, पॉर्श एसयूवी, रोल्स रॉयस घोस्ट, दो सीटों वाली ऑडी आर 8, ऑडी क्यू 7, बीएमडब्लू 7 सीरीज़ |
बाइक संग्रह | हार्ले-डेविडसन फैट बॉय |
वेतन | 3-5 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए) |
संपत्ति (लगभग) | 22.7 करोड़ (भारतीय रुपए) |
संजय दत्त से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
क्या संजय दत्त धूम्रपान करते हैं ? हाँ
क्या संजय दत्त शराब पीते हैं ? हाँ
उनकी मां नरगिस उन्हें चांद कहकर पुकारती थी।
संजय दत्त की पहली फिल्म “रॉकी” के प्रदर्शन से पहले ही उनकी माँ (नरगिस) का pancreatic cancer (अग्नाशयी कैंसर) इलाज के दौरान, 2 मई 1981 को उनका निधन हो गया था। नरगिस अपने बेटे को भारतीय फिल्मजगत में शिखर पर देखना चाहती थी, परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका।
अपने हाई स्कूल के समय से ही संजय दत्त नशे की लत के शिकार हो गए थे।
उन्होंने अपने नाम “Sunjay” से “Sanjay” रख लिया।
1986 में आई बॉलीवुड फिल्म “नाम” के बाद वे सुर्ख़ियों में आ गए। फिल्म में बेहतरीन भूमिका के लिए उन्हें काफी सराहा गया।
1992 में, फिल्म-साजन के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 1993 में, मुंबई बम धमाकों में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण उन्हें गिरफ्तार होना पड़ा। तब फिल्मजगत के नवोदित सितारों अजय देवगन, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार इत्यादि ने संजय दत्त का समर्थन किया।
1999 की फिल्म वास्तव : द रियल्टी के आलोचकों ने संजय दत्त की प्रशंसा करते हुए, फिल्म में निभाई गई उनकी भूमिका को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना।
वर्ष 2003 में, फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस (Munna Bhai M.B.B.S) में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
वह गिटार के बहुत शौक़ीन हैं। अमेरिका में आयोजित गिटार प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता है।
उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की 1996 में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी।
उनकी छोटी बहन नम्रता की शादी अभिनेता गौरव कुमार से हुई।
अपनी पहली पत्नी रिचा की मृत्यु के बाद, संजय ने अपनी बेटी त्रिशाला की जिम्मेदारी रिचा के माता पिता को सौंप दी और त्रिशाला अपने नाना नानी के साथ अमेरिका चली गई।
उनकी तीसरी पत्नी, मान्यता का असली नाम दिलनवाज़ शेख है।
मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों (बेटा शाहरण और बेटी इक्रा) को जन्म दिया।
2009 के लोकसभा चुनावों में, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट देने की पेशकश की गई थी। हालांकि, वह टिकट वापस ले ली गई थी, जब अदालत ने अवैध हथियारों के संबंध में उनकी सजा को बरकरार रखा था।
यरवदा जेल में, उनका कैदी नंबर 16656 था।
पुणे की यरवदा जेल में बिताए गए पांच वर्षों की अवधि में संजय दत्त ने 38000 रुपए अर्जित किए और दैनिक उपयोगों पर अधिक खर्च करने के बाद भी, जेल से बाहर निकलने पर 450 रूपए वेतन के रूप में बाहर लाए।
2016 में, राजू हिरानी ने संजय दत्त के जीवन पर एक Biopic (जीवन- चलचित्र) बनाने की घोषणा की और फरवरी 2016 में संजय दत्त की यरवदा जेल से रिहाई के बाद फिल्म की शूटिंग आरम्भ कर दी।
!
Anushka Shetty Biography in Hindi | अनुष्का शेट्टी (अभिनेत्री) जीवन परिचयAnushka Shetty Biography in Hindi | अनुष्का शेट्टी (अभिनेत्री) जीवन परिचय
!
Tisca Chopra Biography in Hindi | टिस्का चोपड़ा जीवन परिचयTisca Chopra Biography in Hindi | टिस्का चोपड़ा जीवन परिचय
!
Pankaj Tripathi Biography in Hindi | पंकज त्रिपाठी जीवन परिचयPankaj Tripathi Biography in Hindi | पंकज त्रिपाठी जीवन परिचय
!
Hima Das Biography in Hindi | हिमा दास जीवन परिचयHima Das Biography in Hindi | हिमा दास जीवन परिचय
!
Chhatrapati Shivaji Maharaj History in Hindi | छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहासChhatrapati Shivaji Maharaj History in Hindi | छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास
!
Simran Khan Biography in Hindi | सिमरन खान जीवन परिचयSimran Khan Biography in Hindi | सिमरन खान जीवन परिचय
!
Jaswant Singh Biography in Hindi | जसवंत सिंह जीवन परिचयJaswant Singh Biography in Hindi | जसवंत सिंह जीवन परिचय
!
Rawal Ratan Singh Biography in Hindi | रावल रतन सिंह जीवन परिचयRawal Ratan Singh Biography in Hindi | रावल रतन सिंह जीवन परिचय
!
Nushrat Bharucha Biography in Hindi | नुसरत भरूचा जीवन परिचयNushrat Bharucha Biography in Hindi | नुसरत भरूचा जीवन परिचय
!
Parvatibai (Wife of Sadashivrao Bhau) Biography in hindi | पार्वतीबाई (सदाशिवराव की पत्नी) जीवन परिचयParvatibai (Wife of Sadashivrao Bhau) Biography in hindi | पार्वतीबाई (सदाशिवराव की पत्नी) जीवन परिचय
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.