Ranveer Singh Biography in Hindi | रणवीर सिंह जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Ranveer Singh Biography in Hindi | रणवीर सिंह जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | रणवीर सिंह भवनानी |
उपनाम | बिट्टू |
व्यवसाय | अभिनेता |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई | से० मी०- 178 मी०- 1.78 फीट इन्च- 5’ 10” |
वजन/भार (लगभग) | 77 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 43 इंच -कमर: 30 इंच -Biceps: 16 इंच |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 6 जुलाई 1985 |
आयु (2018 के अनुसार) | 33 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राशि | कर्क |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
हस्ताक्षर | ![]() |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल/विद्यालय | लर्नर्स अकादमी, मुंबई |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन, अमेरिका (Indiana University, Bloomington, USA) |
शैक्षिक योग्यता | कला में स्नातक |
डेब्यू | फिल्म (अभिनेता) : बैंड बाजा बारात (2010) |
परिवार | पिता - जगजीत सिंह भवनानी (व्यवसायी) माता- अंजू भवनानी ![]() भाई - ज्ञात नहीं बहन - रितिका भवनानी (ज्येष्ठ) ![]() |
धर्म | हिन्दू |
पता | 8वीं मंजिल डुप्लेक्स अपार्टमेंट, विपरीत खार जिमखाना क्लब, खार (पश्चिम) मुंबई |
शौक/अभिरुचि | जूते और टोपियों का संग्रह करना, फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम्स खेलना |
विवाद | • अगस्त 2012 में, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म "एक था टाइगर" देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की नाकारात्मक प्रतिक्रिया लिखी। जिसकी फिल्मजगत में काफी आलोचना की गई। • आपत्तिजनक कार्यक्रम (AIB Knockout) में भाग लेने और सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फ़ैलाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था। ![]() • फिल्म "दिल धड़कने दो" की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा को सभी के सामने चुंबन दिया। जिससे प्रियंका को बहुत बुरा लगा। बाद में, इस फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान, प्रियंका ने रणवीर को ताना मारते हुए कहा "अपने उत्साही अभिनय से ज्यादा खुश न हो जो हरकत तुमने की है उसके लिए मैं तुम्हे कभी माफ़ नहीं करूंगी और तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगी।" |
पसंदीदा चीजें | |
पसंदीदा भोजन | चॉकलेट, पनीर, बेसन लड्डू, मटन करी और चाइनीज व्यंजन |
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख़ खान और जॉनी डेप |
पसंदीदा अभिनेत्री | करीना कपूर, स्कारलेट जॉनसन और मेगन फॉक्स |
पसंदीदा फिल्म | बॉलीवुड : अंदाज़ अपना - अपना, राजा बाबू, 3 इडियट्स, शोले, रंग दे बसंती, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हॉलीवुड : गॉड फादर, सिटी ऑफ़ गॉड, टैक्सी ड्राइवर, द प्रेस्टीज, किल बिल |
पसंदीदा निर्देशक | संजय लीला भंसाली |
पसंदीदा संगीतकार | माइकल जैक्सन, नुसरत फतेह अली खान, बेयोनस (Beyonce) |
पसंदीदा रंग | लाल और सफ़ेद |
पसंदीदा खेल | फुटबॉल |
पसंदीदा रेस्तरां | olive Bar and Kitchen (ओलिव बार एंड किचन), Hakkassan (हक्कासन), Wasabi at Taj Mahal Palace in Mumbai (मुंबई, ताज महल पैलेस में वसाबी), Li Cirque in Delhi (ली क्रीक, दिल्ली), Thalassa in Goa (थलासा, गोवा) |
पसंदीदा स्थान | गोवा |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह तिथि | 14-15 नवंबर 2018 |
विवाह स्थान | Near Lake Como, Lombardy, Italy ![]() ![]() |
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले | अहाना देओल (कॉलेज के समय) ![]() अनुष्का शर्मा (अभिनेत्री, पूर्व प्रेमिका) ![]() दीपिका पादुकोण (अभिनेत्री) ![]() |
पत्नी | दीपिका पादुकोण (अभिनेत्री) |
धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
कार संग्रह | जैगुआर एक्सजेएल, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो ![]() |
वेतन | 15-20 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए) |
संपत्ति (लगभग) | 22.5 करोड़ (भारतीय रुपए) |
रणवीर सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
क्या रणवीर सिंह धूम्रपान करते हैं ? नहीं
क्या रणवीर सिंह शराब पीते हैं ? हाँ
रणवीर एक सिंधी परिवार से संबंध रखते हैं, उनका परिवार भारत विभाजन के समय कराची से मुंबई स्थानांतरित हो गया था।
वह अनिल कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर के Maternal Cousin (ममेरे भाई) हैं।
वह हमेशा से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे, क्योंकि अपने पूरे विद्यालय में बस वही नाटक इत्यादि में भाग लेते थे।
अभिनय से पहले, उन्होंने “ओ एंड एम” और “जेडब्ल्यूटी” जैसी विज्ञापन एजेंसियों में एक कॉपीराइट लेखक के रूप में कार्य किया।
फिल्मजगत में शामिल होने के बाद, उन्होंने स्क्रीन पर अपने नाम (रणवीर सिंह भवनानी) से “भवनानी” को हटा दिया क्योंकि उनको यह नाम एक सुपरस्टार की तरह नहीं लगा।
उनकी पहली फिल्म “बैंड बाजा बारात” प्रसारित होने के बाद, यह अफवाहें फ़ैल रही थीं कि रणवीर के पिता ने अपनी काली कमाई से फिल्म निर्माता को 10 करोड़ रुपए की राशि दी थी। लेकिन, उन्होंने इन सब अफवाहों को ख़ारिज करते हुए कहा “ये सब बकवास है, उस समय मेरे पिता मंदी के दौर से गुजर रहे थे, जिससे पैसे देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। “
वह अपने जीवन में अभिनेता नहीं बनते तो एक लेखक या डीजे कलाकार बनते।
वह पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिनकी चौथी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” में प्रमुख भूमिका की पेशकश सर्वप्रथम रणवीर को की गई थी, लेकिन अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण वह “बॉम्बे वेलवेट” को तिथियां नहीं दे पाए। जिसके कारण रणबीर कपूर को फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” में प्रमुख भूमिका मिली।
फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में एक दृश्य के दौरान एक घर की छत से खतरनाक स्टंट करते हुए, उनके दाहिने कंधे के स्नायुबंधन (ligaments) में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उनके कंधे का इलाज हुआ।
फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में अपनी भूमिका को तैयार करने के लिए वह अपने घर से दूर चले गए थे, जहाँ उन्होंने टीवी, फ़ोन, इंटरनेट का उपयोग करना बंद कर दिया था।
एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक अद्भुत रैपर भी हैं।
उनका स्वभाव काफी तेज़-मिज़ाज का है।
उनके पास 200 से अधिक जूते और 100 से अधिक टोपियां हैं।
वह फुटबॉल देखना पसंद करते हैं, और अंग्रेजी प्रीमियर लीग (ईपीएल) में अर्सेनल फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े समर्थक हैं।
!
Shashank Khaitan Biography in Hindi | शशांक खेतान जीवन परिचयShashank Khaitan Biography in Hindi | शशांक खेतान जीवन परिचय
!
Gulshan Grover Biography in Hindi | गुलशन ग्रोवर जीवन परिचयGulshan Grover Biography in Hindi | गुलशन ग्रोवर जीवन परिचय
!
Aamna Sharif Biography in Hindi | आमना शरीफ जीवन परिचयAamna Sharif Biography in Hindi | आमना शरीफ जीवन परिचय
!
Roopa Ganguly Biography in Hindi | रूपा गांगुली जीवन परिचयRoopa Ganguly Biography in Hindi | रूपा गांगुली जीवन परिचय
!
Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचयRahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय
!
Parmish Verma Biography in Hindi | परमीश वर्मा जीवन परिचयParmish Verma Biography in Hindi | परमीश वर्मा जीवन परिचय
!
राम नाथ कोविंद परिचय, आयु, जाति, पत्नी, परिवार, जीवनी एवं अन्य जानकारीराम नाथ कोविंद परिचय, आयु, जाति, पत्नी, परिवार, जीवनी एवं अन्य जानकारी
!
Sunil Dutt Biography in Hindi | सुनील दत्त जीवन परिचयSunil Dutt Biography in Hindi | सुनील दत्त जीवन परिचय
!
U. U. Lalit Biography in Hindi | यूयू ललित जीवन परिचयU. U. Lalit Biography in Hindi | यूयू ललित जीवन परिचय
!
Devi Nidhi Saraswat Biography in Hindi | देवी निधि सारस्वत जीवन परिचयDevi Nidhi Saraswat Biography in Hindi | देवी निधि सारस्वत जीवन परिचय
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.