Ram Kapoor Biography in Hindi | राम कपूर जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Ram Kapoor Biography in Hindi | राम कपूर जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
व्यवसाय | अभिनेता |
जाने जाते हैं | • टीवी सीरियल "कसम से" में जय की भूमिका के लिए (2006-2009) • टीवी सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" में राम की भूमिका के लिए (2011-2014) ![]() |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 175 मी०- 1.75 फीट इन्च- 5' 9" |
भार/वजन (लगभग) | 95 कि० ग्रा० |
चेस्ट | 45 इंच |
कमर | 38 इंच |
बाइसेप्स | 14 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
करियर | |
डेब्यू | टीवी शो: "न्याय" (1997) |
पुरस्कार/उपलब्धियां | राम कपूर को वर्ष 2006 के टीवी सीरियल "कसम से" में भूमिका के लिए "ITA पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। ![]() |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 1 सितंबर 1973 (शनिवार) |
आयु (2021 के अनुसार) | 48 वर्ष |
जन्मस्थान | जालंधर, पंजाब, भारत |
राशि | कन्या (Virgo) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | सिख [1]Jansatta |
गृहनगर | उसाई, महाराष्ट्र |
स्कूल/विद्यालय | • स्कॉटिश हाई स्कूल, मुंबई • कोडाइकनाल में कोडईकनाल इंटरनेशनल स्कूल, तमिलनाडु |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | शेरवुड कॉलेज नैनीताल |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
शौक/अभिरुचि | तैराकी करना और नृत्य करना |
विवाद | अभिनेता राम कपूर पर कोलाबा, बेस्ड मावी बिजनस वेंचर्स एलएलपी नाम की कंपनी से 35 लाख रुपए लेने और उसे तय समय पर वापस न करने का आरोप लगा था। जिसके चलते कोलाबा पुलिस स्टेन में 21 जून को राम कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। [2]Jansatta |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
गर्लफ्रेंड | गौतमी कपूर (अभिनेत्री) |
विवाह तिथि | 14 फरवरी 2003 (शुक्रवार) ![]() |
परिवार | |
पत्नी | गौतमी कपूर (अभिनेत्री) ![]() |
बच्चे | बेटी- सिया कपूर बेटा- अक्स कपूर ![]() |
माता/पिता | पिता- अनिल कपूर (विज्ञापन और विपणन कार्यकारी; कैंसर से जूझने के बाद 12 अप्रैल 2021 को निधन हो गया) ![]() माता- रीता कपूर (गृहिणी) ![]() |
बहन/भाई | भाई- ज्ञात नहीं बहन- अरुणा कपूर ![]() |
पसंदीदा चीजें | |
भोजन | शेफर्ड पाई, आलू पराठा, ब्लैक फॉरेस्ट केक, खीर, और चीनी व्यंजन |
होटल | इंडिगो, मुंबई, वसाबी, रॉयल चाइना और गोल्डन ड्रैगन |
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण | |
कार संग्रह | • जुलाई 2021 में उन्होंने 1.8 करोड़ की पोर्श स्पोर्ट्स कार खरीदी। ![]() • बीएमडब्ल्यू कार |
कुल संपत्ति (लगभग) | 1.25 लाख रूपये/एपिसोड |
राम कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
राम कपूर एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें वर्ष 2006 के टीवी सीरियल “कसम से” में जय और “बड़े अच्छे लगते हैं” में राम की भूमिका के लिए जाना जाता है।
राम कपूर का जन्म और पालन-पोषण पंजाब, जालंधर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
राम कपूर ने अपनी शुरुआती पढाई स्कॉटिश हाई स्कूल, मुंबई से की। इसके बाद उन्होंने शेरवुड कॉलेज नैनीताल से ग्रेजुएशन किया।
राम कपूर ने अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए मेथड स्कूल में दाखिला लिया और 2 साल का कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें कई भूमिकाएँ मिलीं।
अभिनय का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें एक फिल्म के लिए निर्देशक सुधीर मिश्रा का फोन आया, लेकिन बाद में फिल्म को बंद कर दिया गया था।
कुछ समय बाद सुधीर मिश्रा ने उन्हें फिर से 1997 के टीवी शो “न्याय” में एक भूमिका की पेशकश की।
वर्ष 2001 की बॉलीवुड फिल्म “मानसून वेडिंग” में राम कपूर को एक संगीत वीडियो में देखा गया।
उनकी और उनकी पत्नी गौतमी की मुलाकात सोनी टीवी के शो “घर एक मंदिर के” सेट पर हुई थी, जहां उन्हें प्यार हो गया था जिसके बाद वह एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब रहते थे। राम कपूर ने 14 फरवरी 2003 को गौतमी कपूर से शादी कर ली।
शादी से पहले राम कपूर बहुत ज्यादा मदिरा-पान और धूम्रपान का सेवन करते थे लेकिन जब उनकी पहली संतान का जन्म हुआ तो उन्होंने धूम्रपान करना छोड़ दिया।
वर्ष 2009 के टीवी शो “झलक दिखला जा सीजन 3” में उन्होंने राखी का स्वयंवर में मेजबान के रूप में भाग लिया।
वह लोकप्रिय शो “बड़े अच्छे लगते हैं” में टीवी पर किसिंग सीन का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय अभिनेता हैं।
उन्होंने 2006, 2007 और 2008 में लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड जीता।
राम कपूर को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शो से घर-घर में पहचाना जाने लगा।
अभिनेता राम कपूर ने अपना वजन कम करने के लिए नियमित रूप से इंटेंस कार्डियो वर्कआउट, रनिंग, स्विमिंग, योग और एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि फिट होने के बाद अब उनके दिन की शुरुआत जिम से होती है।
अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि,
शुरुआत के 5-8 साल तक मैं भी उन हजारों लोगों में शामिल था, जो एक्टर बनने का सपना लिए घूम रहे थे। संघर्ष का एक वक्त ऐसा भी था, जब 6 महीने तक मेरे पास कोई काम नहीं था और न ही पर्याप्त पैसे कमा पा रहा था। लेकिन मैंने परिस्थितियों को बदला और आगे बढ़ गया।” [3]Jansatta
राम कपूर को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास भी एक पालतू कुत्ता है जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।
!
Sidharth Malhotra Biography in Hindi | सिद्धार्थ मल्होत्रा जीवन परिचयSidharth Malhotra Biography in Hindi | सिद्धार्थ मल्होत्रा जीवन परिचय
!
Tusshar Kapoor Biography in Hindi | तुषार कपूर जीवन परिचयTusshar Kapoor Biography in Hindi | तुषार कपूर जीवन परिचय
!
Ekta Kapoor Biography in Hindi | एकता कपूर जीवन परिचयEkta Kapoor Biography in Hindi | एकता कपूर जीवन परिचय
!
Prachi Desai Biography in Hindi | प्राची देसाई जीवन परिचयPrachi Desai Biography in Hindi | प्राची देसाई जीवन परिचय
!
Sakshi Tanwar Biography in Hindi | साक्षी तंवर जीवन परिचयSakshi Tanwar Biography in Hindi | साक्षी तंवर जीवन परिचय
!
Gauhar Khan Biography in Hindi | गौहर खान जीवन परिचयGauhar Khan Biography in Hindi | गौहर खान जीवन परिचय
!
Anita Hassanandani Biography in Hindi | अनीता हस्सनंदनी जीवन परिचयAnita Hassanandani Biography in Hindi | अनीता हस्सनंदनी जीवन परिचय
!
Rajeev Khandelwal Biography in Hindi | राजीव खंडेलवाल जीवन परिचयRajeev Khandelwal Biography in Hindi | राजीव खंडेलवाल जीवन परिचय
!
Ronit Roy Biography in Hindi | रोनित रॉय जीवन परिचयRonit Roy Biography in Hindi | रोनित रॉय जीवन परिचय
!
Salman Khan Biography in Hindi | सलमान खान जीवन परिचयSalman Khan Biography in Hindi | सलमान खान जीवन परिचय
सन्दर्भ[+]
| | | | --- | --- |सन्दर्भ | ↑1 | Jansatta | | ↑2 | Jansatta | | ↑3 | Jansatta |
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.