Rajkumar Hirani Biography in Hindi | राजकुमार हिरानी जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी

Rajkumar Hirani Biography in Hindi | राजकुमार हिरानी जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी

check sources

जीवन परिचय
वास्तविक नाम राजकुमार हिरानी
उपनाम राजू
व्यवसाय फिल्म निर्देशक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग) से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5’ 9”
वजन/भार (लगभग) 73 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग) -छाती: 39 इंच
-कमर: 31 इंच
-Biceps: 11 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काले: सफेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 नवंबर 1962
आयु (2017 के अनुसार) 55 वर्ष
जन्मस्थान नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय सेंट फ्रांसिस डी' सेल्स हाई स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
शैक्षिक योग्यता फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे संपादन में एक कोर्स
डेब्यू फिल्म (लेखन/निर्देशकीय): मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस (2003)


फिल्म (निर्माता): पीके (2014)
परिवार पिता - सुरेश हिरानी (नागपुर में एक टाइपिंग संस्थान चलते थे)


माता- शीला हिरानी


भाई- संजीव हिरानी (संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कंप्यूटर सलाहकार के रूप में काम करते हैं)


बहन- अंजू किशनचंदानी (पत्रकार)
धर्म हिन्दू
विवाद • वर्ष 2009 में, राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म, 3 इडियट्स तब विवादों में आई, जब लेखक चेतन भगत ने फिल्म की कहानी को अपने उपन्यास- "फाइव प्वाइंट समवन" से कॉपी करने का आरोप लगाया। इसे मानहानि का एक स्पष्ट मामला बताते हुए, हिरानी ने कहा कि चेतन भगत को अनुबंध में उल्लेखित राशि का भुगतान पहले ही कर दिया गया है और वह अपने भौतिकवादी लाभों के लिए सस्ती लोकप्रियता का सहारा ले रहा है।
• हिरानी की अगली फिल्म पीके (2014) रिलीज के समय में काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्म में धर्म और देवताओं को चित्रित करने के लिए फिल्म की आलोचना की गई थी। विवाद के बावजूद, इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 300 करोड़ से अधिक की कमाई की।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार, संजय दत्त, आमिर खान, बोमन ईरानी
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड : आनन्द (1971)
पसंदीदा खेल क्रिकेट
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले ज्ञात नहीं
पत्नी मनजीत हिरानी (एयर इंडिया में पायलट)
विवाह तिथि 19 दिसंबर 1994
बच्चे बेटा- वीर हिरानी (फिल्म निर्देशन की पढ़ाई कर रहा है)
बेटी- लागू नहीं
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास, बीएमडब्लू 5 सीरीज
संपत्ति (लगभग) 1099 करोड़ रुपए

राजकुमार हिरानी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या राजकुमार हिरानी धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं

  • क्या राजकुमार हिरानी शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं

  • राजकुमार हिरानी के पिता सुरेश भारत-पाक विभाजन के समय सिंध (अब पाकिस्तान) से भारत आ गए थे। उस समय सुरेश केवल 14 वर्ष के थे।

  • उनके पिता ने नागपुर में एक टाइपिंग इंस्टीट्यूट सिर्फ 2 टाइपराइटर के साथ शुरू किया। कुछ महीनों में बाद उनके पिता ने लगभग 1000 छात्रों को 16 बैचों के साथ प्रशिक्षण दिया। हालांकि, टाइपराइटरों को जल्द ही कंप्यूटर द्वारा बदल दिया गया था और इसकी वजह से उनका व्यापार बंद होने की कगार पर आ गया था।

  • हालांकि हिरानी के माता-पिता चाहते थे कि वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट बनें, लेकिन उनका थिएटर और अभिनय के प्रति अधिक लगाव था। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, वह हिंदी रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भागीदार थे।

  • एक अभिनेता बनने के लिए अपने बेटे के उत्साह को देखने के बाद, उनके माता-पिता ने राजकुमार के सपने को पूरा करने के लिए हर तरह का संभव प्रयास किया। परिणामस्वरूप, उन्होंने हिरानी को मुंबई के एक प्रतिष्ठित अभिनय स्कूल में भेज दिया। हालांकि, वह स्कूल के पर्यावरण में पूरी तरह से ढल नहीं पाए और कुछ दिनों बाद वापस अपने घर आ गए।

  • हिरानी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में निर्देशक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया। हालांकि उनके चयन की संभावना काफी कम थी, क्योंकि निर्देशक पाठ्यक्रम में बहुत से छात्रों ने आवदेन किया था। उन्होंने एक समझौता करते हुए संपादन के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। अंत में हिरानी ने छात्रवृत्ति अर्जित की जिसकी वजह से उनके पिता के ऊपर उनकी पढ़ाई को ले कर वित्तीय बोझ कम हो गया।

  • स्नातक होने के बाद, हिरानी ने फिल्म संपादक बनने के लिए कई सालों तक मुंबई में संघर्ष किया। हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, फिर वह विज्ञापन के क्षेत्र में स्थानांतरित हो गए, जहां उन्होंने धीरे-धीरे खुद को व्यावसायिक विज्ञापनों के निर्देशक के रूप में स्थापित किया। हिरानी ने खुद भी कई विज्ञापनों में अभिनेय किया। नीचे दिए गए फेविकोल टीवीसी वीडियो में हिरानी:

  • बॉलीवुड में प्रवेश करने का उनका सपना जल्द ही वास्तविक रूप में पूरा हो गया जब उन्हें विधु विनोद चोपड़ा ने ‘1942: अ लव स्टोरी’ फिल्म के प्रोमो और ट्रेलरों पर काम करने के लिए बुलाया। एक संपादक के रूप में हिरानी की पहली बड़ी बजट वाली फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ (2000) थी।

  • हिरानी द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ (2003) दुनिया भर में एक सफल फिल्म बन गई। करीब 1 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ने घरेलू बाजार से 2.5 करोड़ रुपए संचित किये।

  • उन्होंने अपनी तीन फिल्मों; लगे रहो मुन्ना भाई (2006), थ्री इडीयट्स (2009) और पीके (2014) की सफलता के बाद भी एक निर्देशक के रूप में अपना कार्य जारी रखा। जबकि थ्री इडीयट्स ने उस समय सभी मौजूदा घरेलू और विदेशी संग्रह रिकॉर्ड को तोड़ दिए थे, पीके उसे भी ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।

  • जहां तक पुरस्कारों का सवाल है, राजू हिरानी के पास चार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं और उनके खाते में 11 फिल्मफेयर पुरस्कार हैं।

  • एक थिएटर प्रशंसक और एक समर्पित भाई, हिरानी ने अपनी बहन के पहले नाटक शो “ग्रोइंग अप” का निर्माण किया। जिसमें किशोरावस्था के बारे में बताया गया है।

  • !

    Aamir Khan Biography in Hindi | आमिर खान जीवन परिचय
    Aamir Khan Biography in Hindi | आमिर खान जीवन परिचय

    Aamir Khan Biography in Hindi | आमिर खान जीवन परिचय

  • !

    Gulshan Kumar Biography in hindi | गुलशन कुमार जीवन परिचय
    Gulshan Kumar Biography in hindi | गुलशन कुमार जीवन परिचय

    Gulshan Kumar Biography in hindi | गुलशन कुमार जीवन परिचय

  • !

    Avneet Kaur Biography in Hindi | अवनीत कौर जीवन परिचय
    Avneet Kaur Biography in Hindi | अवनीत कौर जीवन परिचय

    Avneet Kaur Biography in Hindi | अवनीत कौर जीवन परिचय

  • !

    Virat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनी
    Virat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनी

    Virat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनी

  • !

    Fatima Sana Shaikh Biography in Hindi | फातिमा सना शेख (अभिनेत्री) जीवन परिचय
    Fatima Sana Shaikh Biography in Hindi | फातिमा सना शेख (अभिनेत्री) जीवन परिचय

    Fatima Sana Shaikh Biography in Hindi | फातिमा सना शेख (अभिनेत्री) जीवन परिचय

  • !

    Lakshya Sen Biography in Hindi | लक्ष्य सेन जीवन परिचय
    Lakshya Sen Biography in Hindi | लक्ष्य सेन जीवन परिचय

    Lakshya Sen Biography in Hindi | लक्ष्य सेन जीवन परिचय

  • !

    Rani Mukerji Biography in Hindi | रानी मुखर्जी जीवन परिचय
    Rani Mukerji Biography in Hindi | रानी मुखर्जी जीवन परिचय

    Rani Mukerji Biography in Hindi | रानी मुखर्जी जीवन परिचय

  • !

    Ratan Tata Biography in Hindi | रतन टाटा जीवन परिचय
    Ratan Tata Biography in Hindi | रतन टाटा जीवन परिचय

    Ratan Tata Biography in Hindi | रतन टाटा जीवन परिचय

  • !

    Manoj Pandit Biography in Hindi | मनोज पंडित (अभिनेता) जीवन परिचय
    Manoj Pandit Biography in Hindi | मनोज पंडित (अभिनेता) जीवन परिचय

    Manoj Pandit Biography in Hindi | मनोज पंडित (अभिनेता) जीवन परिचय

  • !

    Urvashi Vani (Bigg Boss 12) Biography in Hindi | उर्वशी वाणी (बिग बॉस 12) जीवन परिचय
    Urvashi Vani (Bigg Boss 12) Biography in Hindi | उर्वशी वाणी (बिग बॉस 12) जीवन परिचय

    Urvashi Vani (Bigg Boss 12) Biography in Hindi | उर्वशी वाणी (बिग बॉस 12) जीवन परिचय

Related Posts

Leave a Reply

check sources

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Name

Email

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.