Karan Johar Biography in Hindi | करण जौहर जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Karan Johar Biography in Hindi | करण जौहर जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | राहुल कुमार जौहर, करण कुमार जौहर [1]India TV |
पूरा नाम | करण धर्म जौहर |
उपनाम | केजो |
व्यवसाय | निर्देशक, निर्माता, लेखक, और टीवी होस्ट |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 178 मी०- 1.78 फीट इन्च- 5' 10" |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
करियर | |
डेब्यू | • फिल्म (निर्देशक): "कुछ कुछ होता है" (1998) ![]() • फिल्म (अभिनेता): "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" (1995) ![]() • फिल्म (निर्माता): "कल हो ना हो" (2003) ![]() • टीवी (अभिनेता): "इन्द्रधनुष" (1989) ![]() |
अवार्ड्स | राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार • वर्ष 1999 की बॉलीवुड फिल्म "कुछ कुछ होता" है में एक निर्देशक के रूप में काम करने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्मफेयर पुरस्कार • वर्ष 1999 में बॉलीवुड फिल्म "कुछ कुछ होता है" में एक निर्देशक के रूप में काम करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार से नवाजा गया। • वर्ष 2002 की बॉलीवुड फिल्म "कभी ख़ुशी कभी गम" के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। • उन्हें वर्ष 2011 की हिंदी फिल्म "माई नेम इज खान" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। आईफा पुरस्कार • वर्ष 2001 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म "मोहब्बतें" के लिए "बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर से सम्मानित" किया गया। • वर्ष 2002 में बॉलीवुड फिल्म "कभी खुशी कभी गम" के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संवाद अवार्ड से नवाजा गया। • वर्ष 2004 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए "सर्वश्रेष्ठ कहानी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। • वर्ष 2011 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'माई नेम इज खान' के लिए सर्वश्रेष्ठ "निर्देशक अवार्ड" से सम्मानित किया गया। |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 25 मई 1972 (गुरुवार) |
आयु (2022 के अनुसार) | 50 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राशि | मिथुन (Gemini) |
हस्ताक्षर | ![]() |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल/विद्यालय | ग्रीनलॉस हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता | फ्रेंच में एम. ए. |
धर्म | हिन्दू |
आहार | मांसाहारी |
पता | दूसरी मंजिल, सुप्रीम चेम्बर्स, 17-18 शाह इंडस्ट्रियल एस्टेट, यूनिट नंबर 201 202, ऑफ वीरा देसाई रोड, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई - 400053 (धर्मा प्रोडक्शन ऑफिस) कार्टर रोड, बांद्रा, मुंबई (होम) |
शौक/अभिरुचि | पुरानी चीजें और प्राचीन वस्तुएं एकत्रित करना |
विवाद | • वर्ष 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर ड्रामा फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी राम गोपाल वर्मा के साथ ट्विटर पर लड़ाई हुई थी। सारी परेशानियाँ तब शुरू हुई जब आरजीवी ने ट्वीट किया, 'अगर कोई करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से हटकर टीचर ऑफ द ईयर बनाता है तो वह डिजास्टर ऑफ द ईयर बन जाएगा.' जिसके बाद करण ने जवाब दिया कि, जबाब में करण जौहर ने कहा 'डिजास्टर ऑफ़ द ईयर तो आपकी खासियत है और ये जगह कोई नहीं ले सकता।' • वर्ष 2015 में विवादास्पद 'एआईबी रोस्ट' में भाग लेने के लिए करण, रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर के खिलाफ प्राथमिक शिकायत दर्ज की गई थी। • करण जौहर की फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" और अजय देवगन की फिल्म "शिवाय" के ट्रेलर के बाद, केआरके ने "ऐ दिल है मुश्किल" के पक्ष में एक पक्षपाती समीक्षा दी। इसके बाद, अजय देवगन ने दावा किया कि करण जौहर ने ट्रेलर समीक्षा के लिए केआरके को कुछ रुपए भुगतान किया है। • सितंबर 2016 में उरी हमले के बाद शिवसेना जैसे राजनीतिक दलों ने पाकिस्तानी अभिनेता और अभिनेत्रिओं को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया और बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को फिल्मों में उनके दृश्यों को हटाने के लिए कहा। हालांकि फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत छोड़ दिया लेकिन करण जौहर ने लगातार ट्विटर पर उनका समर्थन किया। जिसके बाद करण जौहर को धमकी भरे मैसेज आने लगे की अगर पाकिस्तानी अभिनेताओं के साथ वह काम करना जारी रखेगें तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। • 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के लिए करण जौहर की कई लोगों ने आलोचना की थी। यहाँ तक कि एफआइआर में भी उनका नाम आया था। बिहार में संजय लीला भंसाली , सलमान खान और एकता कपूर सहित कुछ बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। • सितंबर 2020 में बॉलीवुड ड्रग विवाद में करण जौहर का नाम सामने आया जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जांच के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों से एजेंसी ने पूछताछ की थी जिसमें धर्मैटिक एंटरटेनमेंट (धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा) के पूर्व कर्मचारी क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार भी किया गया था। क्षितिज प्रसाद की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, कई समाचार चैनलों ने करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 2019 का एक वीडियो प्रसारित करना शुरू कर दिया, जिसमें अर्जुन कपूर , मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल , शाहिद कपूर , रणबीर कपूर , और दीपिका पादुकोण सहित कई बॉलीवुड हस्तियां और फिल्म निर्माता शामिल थे। जोया अख्तर और अयान मुखर्जी द्वारा ड्रग्स लेने का दावा किया गया। हालांकि, करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने द्वारा आयोजित इस तरह की किसी ड्रग पार्टी से इनकार कर दिया था। |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
सेक्सुअल ओरिएंटेशन | समलैंगिक |
गर्लफ्रेंड | ज्ञात नहीं |
परिवार | |
बच्चे | बेटा- यश (सरोगेट) बेटी- रूही (सरोगेट) ![]() |
माता/पिता | पिता - स्वर्गीय यश जौहर (निर्माता) ![]() माता- हिरू जौहर ![]() |
भाई | चचेरे भाई- आदित्य चोपड़ा ![]() उदय चोपड़ा ![]() |
पसंदीदा चीजें | |
भोजन | पारसी भोजन |
अभिनेता | शाहरुख खान , ऋतिक रोशन , और ऋषि कपूर |
अभिनेत्री | मेरिल स्ट्रीप, काजोल , रानी मुखर्जी , और करीना कपूर |
फिल्म | दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे |
स्थान | न्यूयॉर्क |
टीवी शो | द गोल्डन गर्ल्स |
ड्रिंक्स | सेंट एमिलियन (वाइन), डोम पेरिग्नन (गुलाबी शैंपेन) |
फैशन ब्रांड | गिवेंची |
परफ्यूम | ग्रीड |
रेस्टोरेंट | स्टारबक्स कॉफी, मुंबई |
गाना | "डफली वाले डफली बजा" |
धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
कार संग्रह | • जगुआर एक्सएफ ![]() • फरारी कार ![]() • रेंज रोवर ![]() • मर्सिडीज बेंज कार ![]() ![]() |
सैलरी | रु. 6-8 करोड़/टीवी शो सीजन |
कुल सम्पत्ति (लगभग) | रु. 835 करोड़ ($172 मिलियन) |
करण जौहर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
उन्हें बचपन से ही पुराने हिंदी गीतों पर डांस करना बहुत पसंद था और बचपन से ही बॉलीवुड फिल्मों से काफी लगाव था।
करण जौहर 4 साल की उम्र में ही एक हेयर स्टाइलिस्ट बनना चाहते थे, 10 साल की उम्र में डॉक्टर, 15 साल की उम्र में कॉपीराइटर, और आखिरकार 20 साल की उम्र में वह एक फिल्म निर्माता बन गए।
वर्ष 1989 में उन्हें पहली बार दूरदर्शन टीवी चैनल के सीरियल “इंद्रधनुष” में श्रीकांत के किरदार में देखा गया।
करण जौहर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1995 की बॉलीवुड फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” से की।
करण जौहर ने अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान के लिए डीडीएलजे, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, डुप्लीकेट, मैं हूं ना, वीर-ज़ारा, ओम शांति ओम और कई अन्य फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम किया है।
शुरुआत में करण जौहर ने मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। स्वर्गीय यश चोपड़ा उनकी मां के छोटे भाई हैं।
एक इंटरव्यू में करण जौहर ने ऑस्कर अवार्ड जीतने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक दिन वह ऑस्कर अवार्ड के साथ रेड कार्पेट पर चलना चाहते हैं।
करण जौहर क्रिकेट खेल के बहुत बड़े दीवाने हैं और उन्हें जब भी समय मिलता है वह क्रिकेट खेलते हैं।
करण जौहर वर्ष 2006 के वारसॉ, पोलैंड में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जूरी सदस्य बनने वाले पहले भारतीय फिल्म निर्माता बने।
वर्ष 2006 में उन्हें जिनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच द्वारा 250 वैश्विक युवा नेता के रूप में चुना गया।
पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के अलावा, करण जौहर एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्हें लंदन ओलंपिक उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।
करण जौहर के अनुसार फिल्मों की शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट पढ़ना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।
वर्ष 2015 की हिंदी फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” में उन्होंने कैजाद खंबाटा की एक नकारात्मक भूमिका निभाई और इस फिल्म में उन्होंने अपनी फीस के तौर पर मात्र 11 रुपये लिए थे।
उन्हें वेलवेट जैकेट पहनना बहुत पसंद है।
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ उनका क्रश हुआ था।
उन्होंने वर्ष 2016 की बॉलीवुड फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” की पूरी स्क्रिप्ट सिर्फ 30 दिनों में ही लिखी थी।
करण जौहर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के काम से बहुत प्रभावित रहते हैं।
NDTV न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि अपने जीवन में एक समय में उन्हें अवसाद का सामना करना पड़ा था।
मार्च 2017 में करण जौहर सरोगेसी के माध्यम से दो जुड़वां बच्चे बेटा यश जौहर और बेटी रूही जौहर के एकल माता-पिता बने।
उनकी माँ बताती हैं कि करण जौहर बचपन से बहुत संवेदनशील और भावुक व्यक्ति है।
करण को मेल पर लोगों को जवाब देना पसंद नहीं है और यह उनके लिए एक परेशान करने वाली बात है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके सचिव उनके आधे से अधिक ईमेल का जवाब देते हैं और बचे शेष ईमेल को वह फ़ोन पर जवाब देना पसंद करते हैं।
!
Sanjay Leela Bhansali Biography in Hindi | संजय लीला भंसाली जीवन परिचयSanjay Leela Bhansali Biography in Hindi | संजय लीला भंसाली जीवन परिचय
!
Sushant Singh Rajput Biography in Hindi | सुशांत सिंह राजपूत जीवन परिचयSushant Singh Rajput Biography in Hindi | सुशांत सिंह राजपूत जीवन परिचय
!
Shahrukh Khan Biography in Hindi | शाहरुख खान जीवन परिचयShahrukh Khan Biography in Hindi | शाहरुख खान जीवन परिचय
!
Shahid kapoor Biography in Hindi | शाहिद कपूर जीवन परिचयShahid kapoor Biography in Hindi | शाहिद कपूर जीवन परिचय
!
Hrithik Roshan Biography in Hindi | ऋतिक रोशन जीवन परिचयHrithik Roshan Biography in Hindi | ऋतिक रोशन जीवन परिचय
!
Kajol Biography in Hindi | काजोल जीवन परिचयKajol Biography in Hindi | काजोल जीवन परिचय
!
Kareena Kapoor Biography in Hindi | करीना कपूर जीवन परिचयKareena Kapoor Biography in Hindi | करीना कपूर जीवन परिचय
!
Alia Bhatt Biography in Hindi | आलिया भट्ट जीवन परिचयAlia Bhatt Biography in Hindi | आलिया भट्ट जीवन परिचय
!
Top 10 Highest Paid Bollywood Actress in Hindi | बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियांTop 10 Highest Paid Bollywood Actress in Hindi | बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियां
!
Ranveer Singh Biography in Hindi | रणवीर सिंह जीवन परिचयRanveer Singh Biography in Hindi | रणवीर सिंह जीवन परिचय
सन्दर्भ[+]
| | | | --- | --- |सन्दर्भ | ↑1 | India TV |
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.