Harish Rawat Biography in Hindi | हरीश रावत जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी

Harish Rawat Biography in Hindi | हरीश रावत जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी

check sources

जीवन परिचय
व्यवसाय भारतीय राजनेता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग) से० मी०- 167
मी०- 1.67
फीट इन्च- 5’ 6”
वजन (लगभग) 65 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राजनीतिक यात्रा • हरीश ने अपने गांव से राजनीति यात्रा की शुरुआत की, वह 1980 तक भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य रहे।
• वर्ष 1980 में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
को हराकर वह 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
• वर्ष 2000 में उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
• वर्ष 2002 में वह राज्यसभा संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए।
• फरवरी 2014 में हरीश सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 अप्रैल 1948 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार) 73 वर्ष
जन्म स्थान मोहनारी, (अदबोरा मोहनारी ग्राम सभा) अल्मोड़ा, संयुक्त प्रांत, भारत
राशि वृष (Taurus)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मोहनारी, (अदबोरा मोहनारी ग्राम सभा) अल्मोड़ा , संयुक्त प्रांत
शैक्षिक योग्यता लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी में स्नातक (1978-79) [1]MyNeta
धर्म हिन्दू
पता वार्ड नंबर 45, सहारनपुर रोड, आईटीआई के सामने देहरादून, उत्तराखंड [2]MyNeta
विवाद 2016 में उत्तराखंड राजनीतिक संकट में। एक निजी समाचार चैनल (समाचार प्लस) द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। स्टिंग वीडियो में दावा किया गया है कि हरीश रावत ने 12 विधायकों को 25-25 लाख रुपये दिए। स्टिंग वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट को हरीश रावत से जुड़े पैसे के सौदे के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 23 मई 1981 (शनिवार)
परिवार
पत्नी रेणुका रावत
बच्चे बेटा- आनंद रावत


बेटी- 2
• अनुपमा रावत


• आरती रावत
माता/पिता पिता- राजेंद्र सिंह रावत
माता- देवकी देवी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कुल संपत्ति 5.67 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार) [3]MyNeta

हरीश रावत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • हरीश रावत एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हे उत्तराखंड के पूर्व चीफ मिनिस्टर के रूप में जाना जाता हैं।

  • हरीश रावत का पालन-पोषण मोहनारी ग्राम, अल्मोड़ा, संयुक्त प्रांत में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह और माता का नाम देवकी देवी है जो एक गृहणी हैं।

  • उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जीआईसी चौनालिया से पढ़ाई की। इसके बाद वह लखनऊ विश्वविद्यालय से कला और कानून में स्नातक किया।

  • उन्होंने अपने क्लासमेट कांग्रेस सदस्य और राजनेता रेणुका रावत से शादी की, जो उनके साथ लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी।

  • हरीश रावत के दो बच्चे हैं। बेटा आनंद सिंह रावत को राजनीती में काफी दिलचस्पी है जिसके चलते वह अपने पिता के साथ बड़ी-बड़ी रैलियों में पार्टिसिपेट करते रहते हैं और बेटी अनुपमा सिंह रावत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

  • युवा अवस्था में ही उन्होंने अपने पढ़ाई के दौरान कांग्रेस पार्टी में एक सदस्य के रूप में शामिल हो गए थे।

  • वर्ष 1973 में जब उन्हें कांग्रेस जिला इकाई का प्रमुख्य चुना गया तो उस समय वह कांग्रेस पार्टी के सबसे कम उम्र के युवा नेता थे।

  • वह 1980 में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी को हराकर 7वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में संसद में शामिल हुए, इसके बाद 8वीं लोकसभा और 9वीं लोकसभा में शामिल हुए।

  • हरीश रावत 1980 से कांग्रेस स्वयंसेवी विंग, कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख हैं।

  • वर्ष 2000 में उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

  • वर्ष 2009 से 2011,12 तक उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्य भार संभाला।

  • रावत ने 2012 से 2014 तक प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के रूप में काम किया।

  • हरीश रावत उस समय विवादों में थे जब स्टिंग वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट हरीश रावत से जुड़े पैसे के सौदे के बारे में बात कर रहे थे।

  • पांच बार भारतीय सांसद रह चुके हरीश रावत भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी के गद्दावर नेता हैं।

  • 18 मार्च 2016 को नौ कांग्रेस विधायकों ने रावत के खिलाफ विद्रोह कर दिया, जिससे कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया और 27 मार्च 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किया। बाद में उन्हें 11 मई 2016 को विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में बहाल किया गया था।

  • हरीश रावत उन दो सीटों (हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा) से भी हार गए थे, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था।

  • 11 मार्च को हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से हार गई।

  • 2022 विधान सभा चुनाव में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दोबारा से कुमाऊं की लालकुआं सीट से बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट से लगभग 18 हजार मतों से चुनाव हार गए। [4]Amar Ujala

  • !

    Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय
    Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय

    Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय

  • !

    Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय
    Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय

    Sonia Gandhi Biography in Hindi | सोनिया गांधी जीवन परिचय

  • !

    Pranab Mukherjee Biography in Hindi | प्रणब मुखर्जी जीवन परिचय
    Pranab Mukherjee Biography in Hindi | प्रणब मुखर्जी जीवन परिचय

    Pranab Mukherjee Biography in Hindi | प्रणब मुखर्जी जीवन परिचय

  • !

    Priyanka Gandhi Biography in Hindi | प्रियंका गाँधी जीवन परिचय
    Priyanka Gandhi Biography in Hindi | प्रियंका गाँधी जीवन परिचय

    Priyanka Gandhi Biography in Hindi | प्रियंका गाँधी जीवन परिचय

  • !

    Poonam Sinha Biography in Hindi | पूनम सिन्हा जीवन परिचय
    Poonam Sinha Biography in Hindi | पूनम सिन्हा जीवन परिचय

    Poonam Sinha Biography in Hindi | पूनम सिन्हा जीवन परिचय

  • !

    Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय
    Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय

    Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय

  • !

    Charanjit Singh Channi Biography in Hindi | चरणजीत सिंह चन्नी जीवन परिचय
    Charanjit Singh Channi Biography in Hindi | चरणजीत सिंह चन्नी जीवन परिचय

    Charanjit Singh Channi Biography in Hindi | चरणजीत सिंह चन्नी जीवन परिचय

  • !

    Mahua Moitra Biography in Hindi | महुआ मोइत्रा जीवन परिचय
    Mahua Moitra Biography in Hindi | महुआ मोइत्रा जीवन परिचय

    Mahua Moitra Biography in Hindi | महुआ मोइत्रा जीवन परिचय

  • !

    Shivpal Singh Yadav Biography in Hindi | शिवपाल सिंह यादव जीवन परिचय
    Shivpal Singh Yadav Biography in Hindi | शिवपाल सिंह यादव जीवन परिचय

    Shivpal Singh Yadav Biography in Hindi | शिवपाल सिंह यादव जीवन परिचय

  • !

    Akhilesh Yadav Biography in Hindi | अखिलेश यादव जीवन परिचय
    Akhilesh Yadav Biography in Hindi | अखिलेश यादव जीवन परिचय

    Akhilesh Yadav Biography in Hindi | अखिलेश यादव जीवन परिचय

सन्दर्भ[+]

| | | | --- | --- |सन्दर्भ | ↑1, ↑2, ↑3 | MyNeta | | ↑4 | Amar Ujala |

Related Posts

Leave a Reply

check sources

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Name

Email

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.