Barkha Bisht Biography in Hindi | बरखा बिष्ट जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
Barkha Bisht Biography in Hindi | बरखा बिष्ट जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी
जीवन परिचय | |
---|---|
पूरा नाम | बरखा बिष्ट सेनगुप्ता (शादी के बाद) |
उपनाम | बरखा [1]Instagram |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
प्रसिद्ध भूमिका | टीवी सीरियल "संकटमोचन महाबली हनुमान"(2015) में अंजनी की भूमिका ![]() |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5' 5” |
भार/वजन (लगभग) | 55 कि० ग्रा० |
फिगर (लगभग) | 34-25-36 |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
फिल्म करियर | |
डेब्यू | • टीवी शो: "कितनी मस्त है जिंदगी" (2004-2005) ![]() • हिंदी फिल्म: "राजनीति" (2010, एक डांसर के रूप में) ![]() • बंगाली फिल्म: "अमी शुभाश बोलची" (2011, एक अभिनेत्री के रूप में) ![]() • हिंदी फिल्म: "गोलियों की रासलीला राम-लीला" (2013, एक अभिनेत्री के रूप में) ![]() |
पुरस्कार/उपलब्धियां | वर्ष 2020 में बरखा बिष्ट को बेस्ट फीमेल अभिनेत्री के लिए "कलाकार पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। ![]() |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 28 दिसंबर 1979 (शुक्रवार) |
आयु (2021 के अनुसार) | 42 वर्ष |
जन्मस्थान | हिसार, हरियाणा, भारत |
राशि | मकर (Capricorn) |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | देहरादून, भारत |
स्कूल/विद्यालय | केन्द्रीय विद्यालय फोर्टविलियम, कोलकाता |
कॉलेज/विवश्वविद्याला | सिम्बायोसिस कॉलेज, पुणे, भारत |
शैक्षिक योग्यता | बीकॉम |
शौक/अभिरुचि | नृत्य करना और योगा करना |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित नोट: दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं। [2]The Times of India |
बॉयफ्रेंड | करण सिंह ग्रोवर (अभिनेता) ![]() |
विवाह तिथि | 2 मार्च 2008 (रविवार) ![]() |
परिवार | |
पति | इंद्रनील सेनगुप्ता (अभिनेता) ![]() |
बच्चे | बेटी- मायरा सेनगुप्ता ![]() |
माता/पिता | पिता - नाम ज्ञात नहीं (सेवानिवृत्त कर्नल) माता- नाम ज्ञात नहीं ![]() |
भाई/बहन | भाई- ज्ञात नहीं बहन- 2 • अपर्णा • सपना ![]() |
बरखा बिष्ट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
बरखा बिष्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वर्ष 2019 की हिंदी फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ नरेंद्र मोदी की पत्नी “जशोदाबेन ” की निभाई। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है।
उनका जन्म और पालन-पोषण हिसार, हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
बरखा बिष्ट ने अपनी शुरुआती पढाई केन्द्रीय विद्यालय फोर्टविलियम, कोलकाता से की। इसके बाद उन्होंने सिम्बायोसिस कॉलेज, पुणे से बीकॉम किया।
ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही बरखा ने मॉडलिंग असाइनमेंट करना शुरू कर दिया था।
वर्ष 2000 में बरखा ने एनडीए क्वीन ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया और उस ब्यूटी पेजेंट की विनर बनी।
मॉडलिंग में आने के बाद बरखा ने अभिनय के क्षेत्र में जाने का फैसला किया, लेकिन उनके पिता को यह मंजूर नहीं था। हालाँकि, वह उनकी इच्छा के विरुद्ध गई और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई। उसके बाद उनके पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया, और उन्होंने भी लगभग दो महीने तक अपने पिता से बात नहीं की। हालाँकि, उनकी माँ और बहन के समझाने के बाद आखिरकार उनके पिता उनसे बात करना शुरू किया।
मुंबई में रहने के दौरान उन्हें अपना पहला टीवी शो “कितनी मस्त है जिंदगी (2004-05)” में उदिता का किरदार मिला।
वर्ष 2004 के टीवी शो “कितनी मस्त है जिंदगी” में अभिनय के दौरान, कुछ अनुबंध संबंधी मुद्दों के कारण टेलीविज़न शो निर्माता एकता कपूर के साथ मतभेद हो गया था; हालाँकि, नौ साल बाद उन्होंने आखिरकार सुलह कर ली।
बरखा बिष्ट ने कसौटी ज़िंदगी की (2001-2008), क्या होगा निम्मो का (2006-2007), और काव्यांजलि (2005-2006) जैसे विभिन्न शो में कैमियो भूमिकाएँ की हैं।
बरखा अपने होने वाले पति से पहली बार “प्यार के दो नाम … एक राधा एक श्याम (अप्रैल 2006- सितंबर 2006)” के सेट पर मिलीं, जहां दोनों एक दूसरे के विपरीत अभिनय कर रहे थे। एक साथ सेट पर काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2 मार्च 2008 में दोनों ने शादी कर ली।
इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी करने से पहले उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी करण सिंह ग्रोवर से सगाई की थी, लेकिन यह रिश्ता 2006 में समाप्त हो गया था।
अभिनय के अलावा उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो “कॉमेडी सर्कस के अजूबे (2012)” और जूम टीवी पर प्रसारित होने वाले “पॉपकॉर्न (2006)” जैसे शो को भी होस्ट किए हैं।
वर्ष 2008 में सहारा वन पर प्रसारित होने वाले डांस शो “सास बनाम बहू” में उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।
बरखा बिष्ट वर्ष 2010 की बॉलीवुड फिल्म “राजनीति” के “इश्क बरसे” गाने में दिखाई दी।
एक इंटरव्यू के दौरान बरखा ने कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। उन्होने कहा-
अभिनय, मैंने कर ली, मेरे पति ने कर ली, अब मेरी बेटी नहीं करेगी।”
बरखा बिष्ट सेनगुप्ता एक पशु प्रेमी हैं और उनके पास भी एक पालतू कुत्ता है जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
सूत्रों के मुताबिक बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता 24 जुलाई 2021 को एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। यह भी माना जा रहा है कि दोनों के रिश्ते टूटने की वजह इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इंद्रनील का नाम बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के कारण ही इंद्रनील और बरखा में दूरी हो गई। [3]Amar Ujala
बरखा बिष्ट को कई जगहों पर अपने पति और दोस्तों के साथ मांस-मदिरा का सेवन करते हुए देखा जा चुका है।
!
Pakhi Hegde Biography in Hindi | पाखी हेगड़े (अभिनेत्री) जीवन परिचयPakhi Hegde Biography in Hindi | पाखी हेगड़े (अभिनेत्री) जीवन परिचय
!
Sheela Sharma Biography in HIndi | शीला शर्मा (अभिनेत्री) जीवन परिचयSheela Sharma Biography in HIndi | शीला शर्मा (अभिनेत्री) जीवन परिचय
!
Divyanka Tripathi Biography in Hindi | दिव्यंका त्रिपाठी जीवन परिचयDivyanka Tripathi Biography in Hindi | दिव्यंका त्रिपाठी जीवन परिचय
!
Vaani Kapoor Biography in Hindi | वाणी कपूर जीवन परिचयVaani Kapoor Biography in Hindi | वाणी कपूर जीवन परिचय
!
Divya Agarwal Biography in Hindi | दिव्या अग्रवाल जीवन परिचयDivya Agarwal Biography in Hindi | दिव्या अग्रवाल जीवन परिचय
!
Divya Khosla Kumar Biography in Hindi | दिव्या खोसला कुमार जीवन परिचयDivya Khosla Kumar Biography in Hindi | दिव्या खोसला कुमार जीवन परिचय
!
Nia Sharma Biography in Hindi | निया शर्मा जीवन परिचयNia Sharma Biography in Hindi | निया शर्मा जीवन परिचय
!
Shikha Talsania Biography in Hindi | शिखा तलसानिया जीवन परिचयShikha Talsania Biography in Hindi | शिखा तलसानिया जीवन परिचय
!
Adah Sharma Biography in Hindi | अदा शर्मा जीवन परिचयAdah Sharma Biography in Hindi | अदा शर्मा जीवन परिचय
!
Shefali Bagga Biography in Hindi | शेफाली बग्गा जीवन परिचयShefali Bagga Biography in Hindi | शेफाली बग्गा जीवन परिचय
सन्दर्भ[+]
| | | | --- | --- |सन्दर्भ | ↑1 | Instagram | | ↑2 | The Times of India | | ↑3 | Amar Ujala |
Related Posts
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.